चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा को छोड़ा, अब चंद्रमा होगा अगला पड़ाव : ISRO

इसरो ने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा.

बेंगलुरु :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने मंगलवार को चंद्रमा की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है. इसरो ने अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से कहा गया, “चंद्रयान-3 ने पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और अब यह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है.” इसरो ने कहा, ” ISTRAC (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क) ने एक सफल पेरिजी-फायरिंग की. इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है.”

यह भी पढ़ें