महाराष्ट्र : कांग्रेस ने 41 लोकसभा सीटों की समीक्षा की, मुंबई पर अलग से होगी चर्चा 

नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े. (फाइल) 

मुंबई :

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 41 लोकसभा सीटों की समीक्षा की है जबकि मुंबई के छह निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही चंद्रपुर सीट की समीक्षा अलग-अलग की जाएगी. पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. 

यह भी पढ़ें