महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश हैं.

मुंबई:

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मन बना लिया है. अशोक चव्हाण विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की है. अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश हैं. बता दें कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी ने भी हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस का एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की गठबंधन सरकार के समय मंत्री भी रहे थे.

यह भी पढ़ें

जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं.