Filmfare Awards 2024 Winners List: विक्की कौशल को Dunki के लिए मिला ये अवॉर्ड, शबाना आजमी ने भी मारी बाजी

1- Best Music Album Filmfare Award – Animal

बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला.

2- Best Song Filmfare – Zara Hatke Zara Bachke Tere vaaste

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘जरा हटके जरा बचके’ के ‘तेरे वास्ते’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

3- R D Burman Award for Upcoming Music Talent Award

R D Burman Award for Upcoming Music Talent  श्रेयस पुराणिक ने ‘एनीमल’ के ‘सतरंगा’ के लिए जीता है.

4- Best Dialogue – Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani  

बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता.

5- Best Screen Play Award: 12th Fail

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में ’12वीं फेल’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया.

6- Best Story Filmfare Award: OMG 2 and Joram

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘ओएमजी 2’ के लिए अमित राय और ‘जोरम’ के लिए देवाशीष मखीजा को दिया गया.

7- Life time achievement Award: David Dhawan

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है.

8- Best Playback Singer Male: Bhupinder Babbal

बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला.

9- Best Playback Singer Female: Shilpa Rao

बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ के लिए शिल्पा राव को दिया गया.

10- Best Debut Director – Dhak Dhak

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला.

11- Filmfare Award for Best Debut (Female): Alizeh Agnihotri

बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को मिला.

12- Filmfare Award for Best Debut (Male): Aditya Rawal

आदित्य रावल को फिल्म फराज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट डेब्यू मेल कैटेगरी में अवॉर्ड मिला.

13- Vicky Kaushal wins Filmfare Best Actor in a Supporting Role (Male)

विक्की कौशल को फिल्म ‘डंकी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है.

14- Best Actor in a Supporting Role (Female) Shabana Azmi

शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला.

15- Filmfare Award for Best Film (Critics) – Joram

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड देवाशीष मखीजा की जोरम को मिला.